फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Government should implement Advocate Protection Act soon

Farrukhabad News: अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करे सरकार

Sat, 09 Nov 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Government should implement Advocate Protection Act soon
फर्रुखाबाद। सपा अधिवक्ता सभा की बैठक में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द लागू करने की मांग की। कहा कि गाजियाबाद की घटना में पीड़ित को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कचहरी परिसर में हुई बैठक में अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुभाष चंद्र शाक्य ने कहा कि प्रदेश में वकीलों के साथ बहुत ही निंदनीय घटनाएं हो रही हैं। सरकार इस पर अंकुश लगाए। कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्श एक्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाए। जिससे अधिवक्ताओं का हो रहा उत्पीड़न रुक सके। कुंवर सिंह यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले गाजियाबाद में जो घटना हुई है उसके सभी पीडि़तों को सरकार कम से कम दो लाख रुपये का मुआवजा जरूर दें।
विज्ञापन

कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक वोट बनवाएं, जिससे 2027 में होने वाले चुनाव में पार्टी की सरकार बनाई जा सके। करहल के विधानसभा उपचुनाव में सभी पदाधिकारी एक-एक दिन का समय निकालकर प्रचार करने जरूर जाएं। बैठक का संचालन जिला महासचिव सुनील कनौजिया ने किया। कौशलेंद्र सिंह यादव, अचल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह यादव, नरेंद्र सिंह, कुलदीप यादव, अमन वर्मा, दिवाकर शाक्य, शिवम शाह, विकास राठौर, मोहम्मद शमीम खान, प्रमोद दिवाकर, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed