फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Government doctors arrive at the hospital once a month

महीने में एक बार अस्पताल पहुंचते सरकारी डॉक्टर

Mon, 20 Mar 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 20 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Government doctors arrive at the hospital once a month
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिमसेपुर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिमसेपुर भगवान भरोसे चल रहा है। चिकित्साधिकारी केवल हस्ताक्षर कर वेतन निकालने के लिए आते है। कई रोगियों ने उनका चेहरा तक नहीं देखा है। अधिकांश रोगियों का आरोप है कि उनसे इंजेक्शन का 20 रुपया वसूल किया जाता है।
विज्ञापन


जो रोगी इंजेक्शन का रुपया नहीं देते हैं। उन्हें कोई भी गोली देकर चलता कर दिया जाता है संगीता निवासी नगला तलबदार ने बताया कि उसे कई दिन से बुखार आ रहा है। 20 रुपया देकर इंजेक्शन लगवा रही है। यहां डॉक्टर कभी नहीं मिलते। कंपाउंडर ही दवा देते हैं। वह 11 बजे से पहले कभी अस्पताल नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन


पेट दर्द की दवा लेने आई सोनी का कहना है कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इस वजह से उसे इंजेक्शन न लगाकर गोलियां देकर टरका दिया जाता है। पांच दिन से पेट दर्द की दवा लेने आ रही है लेकिन उसे कोई आराम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा लेने आई मुन्नी देवी का कहना है कि उसके बेटे को कई दिन से बुखार आ रहा है। यहां 11 बजे से पहले कोई कर्मचारी नहीं मिलता। डॉक्टर का तो आज तक उसने चेहरा नहीं देखा है।

नगला तलबदार के रहने वाले सुरेंद्र का कहना है कि नाममात्र के लिए यहां सरकारी अस्पताल है। पैसे निजी अस्पताल की तरह वसूल किए जाते हैं। किसी भी रोगी को बिना पैसे के दवा नहीं दी जाती है। यदि कोई पैसा नहीं देता है तो उसे चलता कर दिया जाता है।

फार्मेसिस्ट अखिलेश यादव का कहना है कि पैसे लेने का आरोप रोगी निराधार लगा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में सभी दवाइयां मौजूद हैं। इस वजह से पैसे लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता। जो रोगी यहां आता है। उसे दवा उपलब्ध कराई जाती है।

डॉक्टर देख रहे अन्य अस्पतालों का चार्ज
आयुष फार्मेसिस्ट अमित कुमार का कहना है कि यहां डॉक्टर नीरज यादव की तैनाती है लेकिन वह कई अन्य अस्पतालों का चार्ज भी देख रहे हैं। इस वजह से वह यहां नियमित रूप से नहीं पहुंच पाते। जब समय मिलता है तो वह आ जाते हैं।

-

जिले में जो भी सरकारी अस्पतालों के कर्मचारी पैसे लेकर दवा देते पाए गए तो  उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं की जाएगी। खिमसेपुर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed