{"_id":"5d9745d48ebc3e014757a35b","slug":"government-approval-for-beautification-of-patel-park-farrukhabad-news-knp517601642","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल पार्क के सुंदरीकरण को शासन से मंजूरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटेल पार्क के सुंदरीकरण को शासन से मंजूरी मिली
विज्ञापन
शहर के बाशिंदों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें शहर के बीचोबीच एक पिकनिक स्पाट व बच्चों के लिए मनोरंजन के संसाधन भी उपलब्ध होंगे। पटेल पार्क के सुंदरीकरण को शासन से स्वीकृति मिल गई है।
नगरपालिका ने शासन के निर्देश पर करीब डेढ़ करोड़ की लागत से होने वाले सुंदरीकरण के कार्यों की डीपीआर बनाकर भेज दी है। पार्क के सुंदरीकरण को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने प्रस्ताव दिया था।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने 26 सितंबर को नगर विकास मंत्री के पास पटेल पार्क के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण का प्रस्ताव भेजा था। इसमें कहा कि जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी का बिगुल फूंका था और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों व अन्य महापुरुषों के आगमन का केंद्र रहा।
विज्ञापन
वह बदहाल है। शहर के लोगों के लिए भ्रमण, मनोरंजन के लिए अन्य कोई स्थान नहीं है। शहर के बीचोबीच स्थित एकमात्र पटेल पार्क में लोग परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, बच्चे खेल सकते हैं।
इसके सुंदरीकरण के लिए एक वॉक ट्रैक, बच्चों के लिए झूले, फव्वारे, बैठने के लिए ब्रेंच, पेयजल की व्यवस्था, फूलों की क्यारियां, टॉयलेट, योग केंद्र, ओपन जिम, रात में रोशनी को स्पाइरल एलईडी लाइट की यदि व्यवस्था हो जाती है तो यह शहर के लोगों के लिए एक बड़ा काम हो जाएगा। उन्होंने पार्क के सुंदरीकरण की स्वीकृति के साथ आवश्यक धनराशि अवमुक्त करने की मांग की थी।
हालांकि उन्होंने 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर शिलान्यास किए जाने की भी पत्र में इच्छा जताई थी। शासन से पटेल पार्क के सुंदरीकरण की स्वीकृति मिल गई है। इससे अब शीघ्र ही काम शुरू होने की भी उम्मीद है।
उधर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कटियार एडवोकेट का कहना है कि उन्होंने भी तीन सितंबर को पटेल पार्क के सुंदरीकरण का प्रस्ताव राज्यपाल आनंदी बेन का दिया। इस पर 16 सितंबर को मुख्यमंत्री के पास भेजा गया और 19 सितंबर को प्रमुख सचिव नगर विकास ने स्वीकृति दे दी थी।
ईओ नगरपालिका रश्मि भारती ने बताया कि शासन के निर्देश पटेल पार्क के सुंदरीकरण को करीब डेढ़ करोड़ की डीपीआर बनाकर ई-मेल से भेज दी गई है। 15 दिन में डीपीआर स्वीकृत होकर आने की संभावना है। इसी के बाद काम कराने को टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।