{"_id":"60e2fd8b8ebc3edbd008d1a6","slug":"got-dirty-isolation-ward-reprimanded-farrukhabad-news-knp6383253113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ को गंदा मिला आइसोलेशन वार्ड, फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ को गंदा मिला आइसोलेशन वार्ड, फटकारा
विज्ञापन
गंदा मिला आइसोलेशन वार्ड, फटकार
फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी सोमवार दोपहर लोहिया अस्पताल पहुंचीं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड के बेडों पर फटे गद्दे और गंदगी मिली। इस पर ड्यूटी स्टाफ को फटकार लगाई। सीएमएस को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बाल सघन चिकित्सा इकाई का भी बारीकी से निरीक्षण किया। सीएमएस को शाम की मीटिंग में आने के निर्देश दिए।
डॉ.राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में बाल सघन चिकित्सा इकाई के 20 बेड तैयार हैं। अभी 20 अन्य बेड और तैयार करने हैं। इसके लिए सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने आइसोलेशन वार्ड को चिह्नित किया था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सीडीओ एम. अरून्मोली अचानक अस्पताल जा पहुंचीं।
सबसे पहले बाल सघन चिकित्सा इकाई के दोनों वार्डों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह आइसोलेशन वार्ड पहुंचीं, तो वहां स्थिति बदहाल मिली। बेडों की चादरें फटी थीं। गैलरी, कमरों समेत कई स्थानों पर गंदगी मिली। इस पर ड्यूटी स्टाफ को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स और वार्डब्वॉय का नाम नोट किया।
विज्ञापन
सीडीओ ने अव्यवस्थाओं के बारे में सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त से जानकारी ली। कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है। जब तीसरी लहर होगी, तो क्या हालात होंगे। उन्होंने सीएमएस को सख्त लहजे में कहा कि स्टाफ की निरंकुशता खत्म होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें।