फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   goshala,janch,ghotala,farrukhabad news

गोशाला के अभिलेख कब्जे में लेकर एडीएम ने शुरू की जांच

Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
goshala,janch,ghotala,farrukhabad news
सितवनपुर पिथू गोशाला में निरीक्षण करते एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव सितवनपुर पिथू स्थित गोशाला में गबन और गोवंशों की तस्करी की जांच एडीएम ने शुरू कर दी है। उन्होंने अभिलेख कब्जे में लिए हैं और गोशाला में उपलब्ध संसाधनों की सूची बनाई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सितवनपुर पिथू स्थित मॉडल गोशाला में खंड विकास अधिकारी ने तत्कालीन सचिव पर 50 लाख का गबन करने की आशंका जताई है। उन्होंने सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा कई पंचायत भवनों को अधूरा निर्माण छोड़कर पूरी धनराशि निकालने, राजनीतिक पहुंच रखने, गोशाला की 60 बीघा भूमि की फसल डकारने, पशुधन सहभागिता योजना में दिए गए 80 गोवंशों की तस्करी करने का आरोप लगाया है। बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने डीडीओ को जांच आख्या दी थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने सीडीओ, एडीएम व पीडी की जांच कमेटी गठित की। शुक्रवार को कमेटी ने गोशाला पहुंचकर क्षेत्र के प्रधान व सचिव से पूछताछ की। इसके साथ ही गोशाला में उपलब्ध संसाधनों की सूची बनाई गई। संसाधनों में खर्च की गई धनराशि के रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि जांच के लिए गोशाला का रिकार्ड कब्जे में लिए हैं। तीन दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।

बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब
सचिव पर गोवंश की तस्करी करने का आरोप लगाने के मामले में सीडीओ ने बीडीओ गोपीनाथ पाठक से स्पष्टीकरण तलब किया है। पता चला है कि सचिव को आरोपों और करवाई से बचाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। इससे बीडीओ को ही सचिव पर आरोप लगाना भारी पड़ सकता है। अधिकारी सचिव से ज्यादा बीडीओ पर शिकंजा कसने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed