फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   goons beat the home guard company commander at the crossroads

Farrukhabad News: दबंगों ने सरेआम चौराहे पर होमगार्ड कंपनी कमांडर को पीटा

Mon, 29 May 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 29 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
goons beat the home guard company commander at the crossroads
कायमगंज। नगर के टीपी चौराहे पर ई रिक्शा चालक की पिटाई के दौरान सहायक कंपनी कमांडर होमगार्ड ने हस्तक्षेप किया, तो दबंग कार सवारों ने कमांडर से मारपीट कर उसकी वर्दी के बटन तोड़ दिए। कमांडर हमलावरों से छूटकर कोतवाली पहुंचा। कार सवारों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

टीपी चौराहा पर होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडर इंद्र कुमार मिश्रा अन्य गार्डों के साथ ड्यूटी कर रहे थे। रविवार शाम वहां से एक कार गुजरी और ई रिक्शा से टकरा गई। कार सवार गाड़ी से उतरकर ई रिक्शा चालक को बेरहमी से मारने पीटने लगे। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात सहायक कंपनी कमांडर होमगार्ड इंद्र कुमार मिश्रा ने हस्तक्षेप किया।दबंग कार सवार उन पर हमलावर हो गए। उससे मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान दबंग कार सवारों ने कमांडर की वर्दी का कॉलर पकड़ लिया। गाली-गलौज करते हुए वर्दी के बटन तोड़ दिए।
विज्ञापन

जैसे-तैसे दबंगों से जान छुड़ाकर वे थाने पहुंचे। पुलिस ने कार सवार 3 लोगों को हिरासत में ले लिया। कार सवारों में एक युवक खुद को एक अधिकारी का चालक बता रहा था। कंपनी कमांडर ने 3 आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ सोहराब आलम ने बताया सूचना मिली है, पूरे मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed