फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Goodwill tour was in the Ganges-jamuni culture

सद्भावना यात्रा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

Sun, 31 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Goodwill tour was in the Ganges-jamuni culture

फर्रुखाबाद। धर्मों के बीच भाईचारा और सद्भावना कायम रखने के लिए युवा नगर व्यापार मंडल मिश्रा गुट की ओर से शनिवार को निकाली गई सद्भावना यात्रा में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखाई दी। यात्रा में हिंदू और मुस्लिमों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। लोग तिरंगा लेकर चल रहे थे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।

विज्ञापन


टाउनहाल से सद्भावना यात्रा का शुभारंभ किया गया। एक वाहन पर चारों धर्मों के गुरु अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सूफी पप्पन मियां, पादरी किशन मसीह और सरदार बाबू सिंह गिल सवार थे। यात्रा के आगे-आगे युवा हाथों में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। यात्रा टाउनहाल, तिकोना सब्जी मंडी, पक्कापुल, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालसराय पानी टंकी से होती हुई लालदरवाजा स्थित फव्वारा के पास संपन्न हो गई।
विज्ञापन


इससे पहले पक्कापुल, तिकोना चौकी, त्रिपोलिया चौक, घुमना बाजार, ग्राटगंज, लालसराय पर यात्रा का स्वागत किया गया। चारों धर्म गुरुओं ने नगर उद्योग व्यापार मंडल के इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, नगर अध्यक्ष इकलाख खां, मटरलाल दुबे, गोपाल कश्यप, सुजीत कश्यप, बंटू कुमार, आरिफ, मनोज राठौर, राजू गुप्ता, नगर अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, विद्यानंद आर्य, मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली और कोषाध्यक्ष फारुख हसीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed