{"_id":"6182c948a09fdc494e162d22","slug":"goods-train-collided-with-tractor-trolley-rail-traffic-disrupted-for-three-hours-farrukhabad-news-knp662132964","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाडृी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, तीन घंटे बाधित रहा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाडृी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, तीन घंटे बाधित रहा रेल यातायात
विज्ञापन
Goods train collided with tractor trolley, rail traffic disrupted for three hours
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कमालगंज-फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच नगला पजाबा फाटक पर बुधवार शाम को मालगाड़ी आलू से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे के कररण कानपुर-कासगंज रेलमार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। छपरा-मथुरा, कालिंदी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को रोकना पड़ा। क्रेन की सहायता मालगाड़ी के इंजन में फंसी क्षतिग्रस्त ट्रॉली को निकाला गया।
फर्रुखाबाद-कानपुर रेल मार्ग पर बुधवार शाम करीब 5:15 बजे मालगाड़ी आने का संकेत मिला। नगला पजाबा स्थित 144सी नंबर का फाटक गेटमैन रावेंद्र सिंह बंद कर रहा था। इसी बीच आलू से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली फाटक को टक्कर मारते हुए पटरी पर पहुंच गई। इसी बीच कानपुर की ओर से मालगाड़ी आ गई। यह देखकर ट्रैक्टर चालक व मालिक कूदकर भाग गए। 5:17 बजे मालगाड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इंजन में फंसकर ट्राली करीब 200 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। क्षतिग्रस्त ट्रॉली इंजन में फंस गई। ट्रैक्टर वैगन में फंस गया। हादसे के कारण कानपुर-कासगंज रेलमार्ग पर यातायात बंद हो गया।
हादसे की सूचना पर आरपीएफ, फतेहगढ़ थाना पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े सात बजे क्रेन मंगाकर इंजन में फंसी ट्राली को निकालने का काम शुरू किया गया। इस बीच आई कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को फतेहगढ़ स्टेशन रोक दिया गया। कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस और छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेनों को कमालगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। कानपुर-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस कोे कुछ देर के लिए रास्ते पर रोकना पड़ा। करीब 8:20 मिनट पर ट्रैक साफ कर दिया गया। 8:25 पर मालगाड़ी रवाना की गई। इसके बाद अन्य गाड़ियां निकाली गईं।
विज्ञापन
ट्रैक्टर मालिक बोला, गेटमैन ने तोड़ा फाटक
ट्रैक्टर ट्रॉली जहानगंज के गांव गढ़ा खेड़ा निवासी छेदालाल की थी। वह महरूपुर कोल्ड स्टोर से 105 बोरा आलू लाद कर घर जा रहे थे। ट्रैक्टर गांव भूलनपुर का सूरजपाल चला रहा था। छेदालाल ने बताया कि फाटक खुला होने पर चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ाया था। पटरी पर ट्रैक्टर पहुंचा था, तभी गेटमैन फाटक बंद करने लगा। इससे ट्रैक्टर फंस गया और हादसा हो गया। छेदालाल का आरोप है कि गेटमैन ने एक तरफ का फाटक तोड़ा था।
प्लेटफार्म पर छाया रहा अंधेरा
कमालगंज। रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों को खड़ा किया गया। करीब दो घंटे तक ट्रेनों के खड़े होने पर फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद तक के यात्री प्राइवेट वाहनों से रवाना हो गए। दूरदराज के यात्री परेशान रहे। दोनों ट्रेनों के यात्रियों की प्लेटफार्म पर भीड़ रही, मगर रेल प्रशासन ने जेनरेटर चलाने की जरूरत भी नहीं समझी। लिहाजा दोनों प्लेटफार्मों पर घुप अंधेरा छाया रहा।(संवाद)
हादसा सवा पांच बजे हुआ था। रात 8.20 बजे रेल लाइन साफ कर दी गई। 8.25 बजे मालगाड़ी को फतेहगढ़ की ओर रवाना कर दिया गया। जांच टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंचेगी। आरपीएफ ट्रैक्टर-ट्राली चालक पर कार्रवाई करेगी। कमालगंज में दो और एक ट्रेन फतेहगढ़ में रोकी गई थी। अब यातायात सामान्य कर दिया गया है।
-राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल।

गांव नगला पजाबा के पास मालगाड़ी से ट्रैक्टर-ट्राली टकराने के बाद इंजन में फंसी ट्राली व आलू के बा?- फोटो : FARRUKHABAD