{"_id":"654935fa9b725853a103e254","slug":"gonda-youth-falls-from-train-admitted-to-chc-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-4807-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रेन से गिरा गोंडा का युवक, सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रेन से गिरा गोंडा का युवक, सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रेन से गिरे गोंडा के युवक की पुलिस ने दो किलोमीटर तक रेलवे लाइन पर तलाश की। उसको सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।
जनपद गोंडा गांव तरबगंज निवासी अभिषेक कुमार त्रिपाठी ट्रेन से सोमवार सुबह जा रहे थे। हथियापुर क्रासिंग के पास वह अचानक ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में अभिषेक ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। टार्च लेकर अंधेरे में दो किलोमीटर तक अभिषेक की तलाश की। कड़ी मशक्कत के बाद अभिषेक ट्रैक किनारे पड़ा मिला।
पुलिस ने उसको सीएचसी बरौन में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद अभिषेक की हालत ठीक है। दरोगा रामतीरथ, दीवान नाजिम, सिपाही विकास भाटी के इस कार्य की अधिकारियों ने सराहना की। अन्य पुलिस कर्मियों को इससे प्रेरणा लेने की बात कही। (संवाद)