फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Give more vegetables to the corona patients in food

कोरोना संक्रमित मरीजों को भोजन में सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश

Wed, 10 Jun 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Give more vegetables to the corona patients in food
एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन का निरीक्षण करते डीएम मानवेंद्र सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
कोरोना मरीजों को भोजन में सब्जी ज्यादा दें
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कारोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए जिले में संचालित एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन का जिलाधिकारी ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को भोजन में सब्जी ज्यादा देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कोविड-19 एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना मरीजों के भोजन के पैकेट खुलवाकर देखे। सब्जी कम होने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन पैकिंग में पॉलिथीन के प्रयोग न करने की हिदायत दी। डाक्टरों ने बताया कि अस्पताल में 37 मरीज भर्ती हैं। डीएम ने मरीजों को समय से भोजन व नाश्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोशाला में अव्यवस्थाओं पर मांगा स्पष्टीकरण
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने शमसाबाद क्षेत्र के गांव रम्पुरा स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। वहां एक शेड का निर्माण बहुत ही खराब पाया गया। वहां 106 गोवंश बताए गए। अधूरी बनी चरही की ईंटें भी उखड़ी व एक तरफ ही टिनशेड लगा था। इस पर जिम्मेदार कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब किया। वहां भूसा भी नहीं मिला। गोपालक ने बताया कि मंगलीपुर में भूसा रखा है, वहीं से ही लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने तहसीलदार कायमगंज को मौके पर जाकर भूसा चेक कर रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही पानी की हौज के चारों ओर पांच-पांच फीट सीमेंटेड स्लैब बनाने, चारा मशीन गोशाला में शिफ्ट कराने, गोशाला का गेट बाहर करने के निर्देश दिए। रंपुरा की गोशाला के नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed