फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girls outperformed in high school and inter

हाईस्कूल व इंटर में लड़कियों ने फहराया परचम

Sat, 27 Jun 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Girls outperformed in high school and inter
फतेहगढ़ में परीक्षा परिणाम के बाद खुशी जताते छात्र-छात्राएं। - फोटो : FARRUKHABAD
हाईस्कूल और इंटर में लड़कियों ने मारी बाजी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड के परीक्षाफल में हाईस्कूल में आयुष पाल ने 90.17 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में श्रेया ने 87.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। जिले में दसवीं का 87.08 और इंटरमीडिएट का 78.97 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसमें लड़कियों ने जिले में परचम फहराया है। टॉप-टेन रहे छात्र-छात्राओं के परिणाम देखकर उनके माता-पिता फूले नहीं समाए।
शनिवार दोपहर यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे आते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। हर किसी में परीक्षाफल देखने की ललक दिखाई दी। मेधावी अच्छे अंक पाकर खुशी से झूम उठे। हाईस्कूल में शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज श्याम नगर फर्रुखाबाद के छात्र आयुष पाल ने 600 में से 541 अंक (90.17 प्रतिशत) पाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त हासिल किया।
विज्ञापन

इसी विद्यालय के प्रियांशु दीक्षित ने 600 में से 540 अंक (90 प्रतिशत) पाकर जिले में दूसरा और कुश शर्मा ने 600 में से 539 अंक (89.83प्रतिशत) पाकर जिले में तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में राजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज राजेंद्र नगर की छात्रा श्रेया ने 500 में से 437 अंक (87.40 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज श्याम नगर फर्रुखाबाद के छात्र आयुष दुबे ने 500 में से 434 अंक (86.80 प्रतिशत) पाकर जिले में दूसरा और सीपी विद्या निकेतन इंटर कालेज कायमगंज के छात्र गौरव अवस्थी ने 500 में से 433 अंक (86.60 प्रतिशत) पाकर तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed