{"_id":"69289a85ff927787c109d4a5","slug":"girls-in-ba-school-are-sick-officials-are-unaware-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-133413-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बा विद्यालय में छात्राएं बीमार, अफसरों को खबर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बा विद्यालय में छात्राएं बीमार, अफसरों को खबर नहीं
विज्ञापन
फोटो- 1 ब्लॉक नवाबगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर बांगर स्थित बाल वाटिका में जमीन पर बैठ
- फोटो : 1
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (बा विद्यालय) में छात्राएं बीमार हैं लेकिन स्टाफ ने इसकी जानकारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को देना मुनासिब नहीं समझा। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन बीमार छात्राओं को अस्पताल में दिखाने के बाद घर ले गए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार दोपहर कक्षा सात की छात्रा रंगोली पुत्री सुरेंद्र कुमार को बुखार आ गया। चक्कर आने से वह गिर पड़ी। सूत्रों ने बताया कि विद्यालय के स्टाफ ने पिता सुरेंद्र कुमार को सूचना दी लेकिन विभागीय अफसरों को अवगत नहीं कराया। सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रा रंगोली को अस्पताल ले गए। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल से फोन आया था कि बेटी की तबीयत खराब है।
बताते हैं कि विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा मानवी व कक्षा तीन की छात्रा कृति सिंह भी बीमार हो गईं जिन्हें उनके परिजन घर ले गए। विद्यालय की शिक्षक भावना ने बताया कि वार्डन छुट्टी पर हैं। छात्रा रंगोली को चक्कर आ गया था तो उसके पिता को सूचना दी गई थी। बीएसए विश्वनाथ प्रताप ने बताया कि वार्डन व अन्य किसी स्टाफ ने छात्राओं के बीमार होने की कोई जानकारी नहीं दी है। शुक्रवार को मैं स्वयं जाकर देखूंगा। मामले की जांच भी करवाऊंगा। दोषियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।