फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girls and women danced on Hariyali Teej

Farrukhabad News: हरियाली तीज पर युवतियों व महिलाओं ने लगाए ठुमके

Sun, 03 Aug 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Girls and women danced on Hariyali Teej
हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद युवतियां।  - फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। हरियाली तीज पर महिलाओं, युवतियों व बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। फिल्मी गीतों पर जहां जमकर नृत्य किया तो झूले का भी लुत्फ उठाया। हरियाली तीज की मस्ती में हर कोई मग्न नजर आ रहा था।
विज्ञापन


रविवार को भारत विकास परिषद पांचाल शाखा की ओर से हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन वत्सला अग्रवाल ने महिलाओं के साथ हरियाली तीज की खुशियां साझा कीं। हर कोई अपनी मस्ती में नजर आ रहा था। आकर्षक परिधानों में सजी-धजी महिलाएं खुशी का कोई भी मौका छोड़ नहीं रही थीं। फिल्मी गीतों पर युवक-युवतियों व महिलाओं के साथ ही बच्चों ने भी जमकर नृत्य किया। मुख्य अतिथि चेयरमैन ने हरियाली तीज के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम स्थल पर पड़े झूले का भी लोगों ने आनंद लिया। इस दौरान सेल्फी खींचने की भी होड़ मची रही।
विज्ञापन

मुद्रा गुप्ता व अमित गुप्ता ने स्वागत गीत गाया। इस दौरान क्विज आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। अध्यक्ष देवेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं का प्रमुख पर्व है। राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन शिवम गुप्ता ने किया। इस अवसर पर रत्नेश पाल, अनुपम पुरवार, संतोष अग्रवाल, कन्हैयालाल जैन, अनिल सक्सेना, अविका गुप्ता, दीपक गुप्ता, गौरव गुप्ता, अतुल रस्तोगी, दिव्यांशी वर्मा, काशवी, शिवानी, अन्वी, अनुपम, ममता, रोमी, शिखा, मुक्ता, आभा, पूनम व ममता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed