{"_id":"61b790a7beb81168010c21ec","slug":"girlfriend-s-wedding-pavilion-uprooted-farrukhabad-news-knp6693714108","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की शादी का मंडप उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की शादी का मंडप उखाड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमिका की शादी होने की जानकारी पर प्रेमी ने रात में घर में घुसकर मंडप उखाड़ फेंक दिया। तोड़फोड़ कर परिजनों से मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद सहित आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की। प्रेमी के चाचा को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पुत्री का विवाह मैनपुरी जनपद से तय हुआ है। उसकी बरात सोमवार शाम को आनी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की शादी होने की जानकारी पर रविवार रात करीब दो बजे युवक अपने सात-आठ साथियों के साथ युवती के घर पहुंचा। युवक ने मंडप उखाड़ कर फेंक दिया और घर में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर परिजनों से मारपीट की।
सोमवार शाम किसान ने महमदपुर अचला निवासी युवक फैसल, उसके पिता राशिद, चाचा सलीम, वारिश, तारिक व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवक के चाचा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रात में फिर विवाद होने की आशंका पर पुलिस युवती के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से लगी रही। सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर दोबारा विवाद न हो इसके लिए उचित व्यवस्था की गई है।