{"_id":"617ed6241e194d77c22ad60c","slug":"girl-s-death-due-to-hanging-in-sports-farrukhabad-news-knp6615926111","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में बालिका की फांसी लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में बालिका की फांसी लगने से मौत
विज्ञापन
खेल-खेल में बालिका को लगी फांसी, मौत
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। गांव नगला दलजीत सिंह निवासी अनिल कुमार की दस वर्षीय पुत्री गुनगुन की रविवार शाम को खेल-खेल में फांसी लगने से मौत हो गई। वह 12 वर्षीय बड़ी बहन के साथ खिड़की के पास निकली सरिया से दुपट्टा बांध कर खेल रही थी।
खेलने के दौरान दुपट्टा से बालिका को फांसी लग गई। उसके आवाज न देने पर बड़ी बहन ने परिजनों को बताया। पिता अनिल कुमार कमरे की ओर गए और पुत्री गुनगुन को मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि पिता ने पंचनामा भरवाया है। पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पिता ने खेल-खेल में बालिका की मौत होने की जानकारी दी है। (संवाद)