{"_id":"63879bb4d2699872956ec8c8","slug":"girl-porn-farrukhabad-news-knp731098993","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला के अश्लील फोटो व वीडियो किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला के अश्लील फोटो व वीडियो किए वायरल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। युवती की दूसरी जगह शादी होने पर युवक उसको परेशान कर धमकी देने लगा।
युवती ने धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया तो युवक ने फोटो व वीडियो वायरल कर दिए।
शहर कोतवाली के कादरी गेट चौकी के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बुधवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया।
इसमें आरोप लगाया कि शाहजहांपुर थाना कलान के गांव आंधीदेई निवासी युवक से विवाह के लिए परिजनों ने बातचीत की थी।
युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए।
परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवती की शादी दूसरे युवक से करा दी।
युवक व उसके शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी तीन साले युवती को वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने लगे।
इस मामले में तहरीर देने पर पुलिस ने धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसी खुन्नस में युवक ने अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसके रिश्तेदारों के पास भेज दिए।
युवती ने फोटो व वीडियो एसपी को दिखाए। एसपी ने इस मामले में शहर कोतवाल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।