{"_id":"69ff84ae4feaf1877a01b8a8","slug":"girija-shankar-principal-of-mic-fatehgarh-became-captain-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-141883-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एमआईसी फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर बने कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एमआईसी फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर बने कैप्टन
Sun, 10 May 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 10 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के एनसीसी अधिकारी एवं एमआईसी फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर को कैप्टन पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद शिक्षकों और अधिकारियों ने उन्हे बधाई दी।
कर्नल एएस मलिक ने बताया कि 16 मई को आयोजित रैंक सेरेमनी में एडम अफसर कर्नल अमनदीप सिंह खरोड के साथ गिरिजा शंकर को तीन स्टार पहनाकर कैप्टन रैंक प्रदान की जाएगी। बताया कि आरडीसी परेड एवं अन्य व्यस्तताओं के चलते सूचना मिलने में देरी हुई। पदोन्नति की खबर मिलते ही विद्यालय में खुशी का माहौल बन गया। गणित प्रवक्ता अरविंद कुमार, अंग्रेजी शिक्षक विश्वप्रकाश, प्रबल प्रताप सिंह, डॉ. दिनेश चंद्रा, निरुक्त मिश्रा सहित शिक्षकों ने फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गिरिजा शंकर ने छात्र एवं विद्यालय हित में पूर्ण समर्पण से कार्य करने की बात कही। संवाद