फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ghotala,farrukhabad news,handpamp

हैंडपंप रिबोर और मरम्मत में घोटाले की आशंका

Fri, 27 May 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
ghotala,farrukhabad news,handpamp
फर्रुखाबाद। ब्लाक मोहम्मदाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरगांव में हैंडपंप रिबोर व मरम्मत पर 32 लाख रुपये खर्च करने की जांच अभिलेख न मिलने से लटक गई है। सचिव की ओर से अभिलेख न दिए जाने से घोटाले की आशंका बढ़ गई है और उन्हें एडीपीआरओ की ओर से दोबारा नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पिपरगांव में पानी की टंकी से जलापूर्ति होने के बावजूद वर्ष 2020-21 में हैंडपंप मरम्मत व रिबोर पर 32 लाख रुपये खर्च कर दिए गए। 25 दिसंबर 2020 से प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियुक्त प्रशासक के कार्यकाल में सर्वाधिक धन हैंडपंपों पर खर्च किया गया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2019-20 में हैंडपंप की मरम्मत पर पांच लाख व 2021-22 में सात लाख रुपये खर्च हुए थे। प्रशासक के दौरान हैंडपंपों पर 32 लाख रुपये खर्च होना घपले का संकेत दे रहा है। खास बात यह है पूरी ग्राम पंचायत में लगे करीब 250 हैंडपंपों में अभी भी आधे खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मिलीभगत के चलते चहेती फर्मों के खातों में धनराशि हस्तांतरित कर बंदरबांट किया गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डीपीआरओ ने संज्ञान लेते हुए एडीपीआरओ राजेश चौरसिया को जांच सौंपी थी। करीब तीन माह बीत चुके हैं, जांच के लिए सचिव ने अभिलेख ही उपलब्ध नहीं कराए। इससे जांच लटकी है।
जांच कर रहे एडीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि उन्होंने सचिव अरविंद कुमार से खर्च का विवरण व अभिलेख मांगे थे। उपलब्ध न कराने पर 19 मई को दूसरा नोटिस जारी किया है। यदि सचिव ने अभिलेख नहीं दिए तो वह अपनी जांच रिपोर्ट में घोटाले की आशंका जताते हुए कमेटी से जांच कराने की संस्तुति करेंगे।
दूसरी ओर वर्तमान प्रधान कुंतेश यादव ने बताया कि हैंडपंप मरम्मत पर 32 लाख रुपये उनके कार्यकाल से पहले खर्च हुए होंगे, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत में आधे हैंडपंप खराब हैं।

रिबोर कराने के लिए पर्याप्त धन नहीं है। हैंडपंपों की मरम्मत करवा रहे हैं। टंकी से जलापूर्ति की जा रही है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि एडीपीआरओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed