फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ghevar drenched in the syrup of soaring ghee and sugar prices.

Farrukhabad News: घी-चीनी की महंगाई की चाशनी में डूबा घेवर

Tue, 28 Jul 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ghevar drenched in the syrup of soaring ghee and sugar prices.
फोटो-2 रेलवे रोड स्थित दुकान पर घेवर बनाते कारीगर। संवाद
कायमगंज। हरियाली तीज से पहले सावन की सबसे पसंदीदा मिठाई घेवर भी महंगाई की चाशनी में डूब गया है। देसी घी, वनस्पति घी, चीनी, मैदा और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर घेवर के दाम पर पड़ा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार घेवर 100 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है।
विज्ञापन


15 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। विवाहित बेटियों और बहनों को सिंधारे में घेवर देने की परंपरा है। त्योहार नजदीक आते ही बाजार में घेवर की मांग बढ़ने लगी है लेकिन बढ़ी कीमतों ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


बाजार में इस समय देसी घी से तैयार रबड़ी घेवर 900 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पिछले वर्ष इसकी कीमत 800 रुपये प्रति किलो थी। मावा घेवर 380 से 400 रुपये प्रति किलो और सादा घेवर 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। पिछले साल सादा घेवर करीब 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा घेवर भंडार के संचालक हिमांशु गुप्ता ने बताया कि देसी घी के 15 किलो के टीन की कीमत एक साल में 8,500 रुपये से बढ़कर 9,500 रुपये हो गई है। वहीं, वनस्पति घी का टीन तीन-चार महीने पहले 2,200 रुपये का था, जो अब 2,700 रुपये में मिल रहा है। अन्य कच्चे माल और ईंधन की लागत भी लगातार बढ़ी है।


मिठाई विक्रेता श्याम ने बताया कि मैदा 27 रुपये से बढ़कर 32 रुपये प्रति किलो, चीनी 42 रुपये से बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो और कोयला 14 रुपये से बढ़कर 22 रुपये प्रति किलो हो गया है। रिफाइंड के दाम भी बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक गैस की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से कई दुकानों पर कोयले की भट्ठियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उत्पादन लागत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed