फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Get registered children check - DM

पंजीकृत बच्चों की करवाएं जांच-डीएम

Tue, 24 Mar 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 24 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Get registered children check - DM
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रजलामई में जनपदीय शैक्षिक उन्नयन
विज्ञापन
समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। इसके साथ ही डीएम ने डायट रजलामई परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया।

डायट रजलामई में सोमवार को हुए शैक्षिक उन्नयन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एनकेएस चौहान और विशिष्ट अतिथि एसपी विजय यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण कर किया। इस दौरान डीएम ने सातों ब्लाकों की टीएलएम प्रदर्शनी का लोकार्पण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘अनपढ़’ नाटक

प्रस्तुत कर शिक्षा के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बीते दिनों परिषदीय विद्यालयों में हुईं प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए कि 1 अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत होने वाले बच्चों की जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के हिसाब से स्कूल में शिक्षकों की तैनाती करें।

डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि शिक्षक अध्यापन के दौरान टीएलएम का प्रयोग जरूर करें। परियोजना निदेशक डा. डीआर विश्वकर्मा ने कहा कि गुरुका दर्जा भगवान से भी बढ़कर है। इसलिए बच्चे गुरुका सम्मान करें। गुरु भी बच्चों को पढ़ाने में कर्तव्यनिष्ठा रखें। यहां झनकार पत्रिका का भी विमोचन किया गया। डीएम ने पौधरोपण भी किया।
 
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका भारती मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सीडीपीओ एसएन शुक्ल, रिचा यादव, अरविंद, राजेश यादव, आत्म विकास गंगवार, सिटी मजिस्ट्रेट, डा. अनार सिंह यादव, चंद्रप्रकाश अग्रवाल पिक्कोबाबू, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, ब्लाक प्रमुख वीना गंगवार, अभयप्रदीप गंगवार, अतुल गंगवार, जमुर्रद बेगम और ब्रजेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed