फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gehu khareed,kisaan,centers

30 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से होगी गेहूं की सरकारी खरीद

Tue, 08 Mar 2022 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
gehu khareed,kisaan,centers
फर्रुखाबाद। जिले में गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 30 सरकारी क्रय केंद्र खोले जाएंगे। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल खेतों में लहलहा रही है। फसल पकने में अभी समय लगेगा। वहीं, गेहूं की सरकारी खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये बढ़ाकर 2015 रुपये प्रति क्विंटल
विज्ञापन

किया गया है। एक अप्रैल से जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए 30 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। क्रय केंद्र प्रभारी भी नामित कर दिए गए हैं। शहर की सातनपुर मंडी में तीन क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक क्रय केंद्र भारतीय खाद्य निगम, एक हाट शाखा व एक केंद्र पीसीएफ का होगा। इसके अलावा कायमगंज में भी तीन क्रय केंद्र होंगे। कायमगंज मंडी में हाट शाखा के दो क्रय केंद्र जबकि अताईपुर में पीसीएफ का क्रय केंद्र खुलेगा।
हाट शाखा के आठ क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इसमें सातनपुर मंडी, कमालगंज मंडी, मोहम्मदाबाद मंडी, कायमगंज मंडी प्रथम व द्वितीय, शमसाबाद उपमंडी, नवाबगंज व राजेपुर हमीरपुर सोमवंशी निर्धारित किए गए हैं।
पीसीएफ के 21 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इसमें ब्लाक बढ़पुर में आलू विकास विपणन सहकारी संघ सातनपुर मंडी, पांचालघाट, सहकारी समिति मसेनी, सरैया, ब्लाक कमालगंज में कस्बा के अलावा चुनूपुर गढ़िया, मोहम्मदाबाद में खिमसेपुर, पुठरी, मेरापुर, नीबकरोरी, हरकमपुर, पिपरगांव, कायमगंज में किसान सेवा सहकारी
लिमिटेड अताईपुर, शमसाबाद में क्षेत्रीय सहकारी समिति मंझना व पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र मंझना, सहकारी समिति चिलसरा, नवाबगंज में सहकारी समिति मई रसीदपुर, ब्लाक राजेपुर में सहकारी समिति खंडौली, सलेमपुर
आंतर, जिला सहकारी संघ लिमिटेड व अहिलामई क्रय केंद्र पर गेहूं की सरकारी खरीद की जाएगी। इसके अलावा एफसीआई का एक क्रय केंद्र सातनपुर मंडी में खोला जाएगा।

‘जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद के लिए क्रय केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। मतगणना के बाद क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी की जाएंगी।’
- विवेक सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed