फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gauri donates one lakh rupees in the award to PM Care Fund

गौरी ने पुरस्कार में मिले एक लाख रुपये किए पीएम केयर फंड में दान

Mon, 13 Apr 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Gauri donates one lakh rupees in the award to PM Care Fund
फर्रुखाबाद। देश की सबसे युवा पियानो वादक शहर की गौरी मिश्रा ने प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार से मिली एक लाख रुपये की रकम पीएम केयर फंड में दान कर दी है। कहा कि यह पैसा देश का है और देश के ही हित में लगना ज्यादा अच्छा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजीव गांधीनगर निवासी आनंद प्रकाश मिश्र के पुत्र रानू मिश्र हरियाणा के गुरुग्राम में निजी कंपनी में अधिकारी हैं। उनकी 13 वर्षीय पुत्री गौरी मिश्रा नोएडा में आठवीं पास कर चुकी हैं। जनवरी में गौरी को प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार राष्ट्रपति ने दिया था। पुरस्कार के तहत उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि भी दी गई है। गौरी के बाबा आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि नातिन ने फोन पर यह रकम पीएम केयर फंड में दान करने की इच्छा जताई थी। उसकी यह बात उन्हें भी अच्छी लगी। चूंकि उसका खाता यहीं बैंक में है, सो एक लाख रुपये की रकम को पीएम केयर फंड में ट्रांसफर कर दी गई है। इस पैसे से कोरोना पीड़ितों का सहयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed