{"_id":"68dad3cc3bd6ab04c902b28f","slug":"gasping-transformers-dangling-wires-50000-people-in-dire-straits-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-130682-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हांफते ट्रांसफार्मर, झूलते तार, 50 हजार आबादी का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हांफते ट्रांसफार्मर, झूलते तार, 50 हजार आबादी का बुरा हाल
Tue, 30 Sep 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो-13,आवास-विकास स्थित लकूला उपकेंद्र पर पांच एमवीए ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए बनाई गई प्ल
फर्रुखाबाद। शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रस्तावित तीन उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि अभी तक नहीं हो सकी है। जबकि शहर में झूलते तार और लोड न झेल पाने वाले ट्रांसफार्मरों से 50 हजार की आबादी आए दिन संकट झेल रही है।
स्थिति यह है कि एक उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है, लेकिन इसमें तेल नहीं पड़ सका। वहीं दूसरे उपकेंद्र पर बेस (प्लिंथ) बन चुका पर ट्रांसफार्मर नहीं है। यही हाल तीसरे उपकेंद्र का भी है।
शहर में ओवलोडिंग की समस्या से निजात के लिए अप्रैल में जसमई, ठंडी सड़क व लकूला उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि कराने का निर्णय लिया गया था। इन तीनों केंद्रों पर पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाने थे। प्रत्येक उपकेंद्र पर क्षमतावृद्धि में करीब एक-एक करोड़ रुपये खर्च होना है।
विज्ञापन
क्षमतावृद्धि होने से शहर का ठंडी सड़क व लकूला उपकेंद्र 20 से 25 एमवीए व जसमई बिजली उपकेंद्र की क्षमता 10 एमवीए से बढ़कर 15 एमवीए की जानी थी। इसमें बिजनेस प्लान के तहत कार्य कराए जाने थे। सेकेंड्री वर्क्स कानपुर को क्षमतावृद्धि का कार्य करवाना है, मगर अभी तक तीनों उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि नहीं हो सकी है।
ठंडी सड़क उपकेंद्र पर लगभग दो माह पहले पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर तो रखवा दिया गया, लेकिन तेल न मिलने से उसे चालू नहीं किया जा सका। लकूला उपकेंद्र पर प्लिंथ बनकर तैयार, मगर ट्रांसफार्मर नहीं मिला है। यही हाल जसमई उपकेंद्र का है। क्षमतावृद्धि न होने से तीनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 50 से ज्यादा मोहल्लों में रहने वाली लगभग 50 हजार की आबादी ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रही है। झूलते तार लोगों के लिए मुसीबत बने हैं।
भोलेपुर में लगा ट्रांसफार्मर लकूला उपकेंद्र भेजा
एक्सईएन शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि ठंडी सड़क उपकेंद्र पर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में तेल डलवाए जाने की मांग कर चुके हैं। लकूला उपकेंद्र पर सोमवार शाम तक न्यू आदर्श बिजली उपकेंद्र भोलेपुर में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर उठवाकर लकूला उपकेंद्र पर भिजवा दिया जाएगा।
डाली जा रही डबल सर्किट लाइन
बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत नेकपुर पुल से रोडवेज बस स्टैंड तक डबल सर्किट लाइन डाले जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते मिल्क डेयरी फीडर से कटौती हो रही है। एक्सईएन शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि डबल सर्किट लाइन डाले जाने के चलते मिल्क डेयरी फीडर बंद करना पड़ रहा है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।