फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gas

पाइपलाइन से जिले में दिया गया पहला गैस कनेक्शन

Sun, 06 Mar 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
gas
फर्रुखाबाद। जिले में पाइप लाइन से अब घरेलू गैस कनेक्शन देने का काम शुरू हो गया है। शहर की आवास विकास कालोनी में रविवार को पहला गैस कनेक्शन दिया गया। इसके अलावा शहर में करीब 800 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से शहर में गैस पाइप लाइन डालने का काम तेजी से कराया जा रहा है। आवास विकास कालोनी, जेएनवी रोड, पीडब्ल्यूडी कालोनी, एलआईसी कालोनी में पाइप लाइन पड़ चुकी है। इसके साथ ही घरों में कनेक्शन देने के लिए फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। पंजीकरण के लिए कंपनी के कर्मचारी 354 रुपये की चेक जमा करा रहे। आवास विकास कालोनी निवासी नरेंद्र बहादुर श्रीवास्तव के घर में उनकी पत्नी शोभा श्रीवास्तव के नाम रविवार को पहला गैस कनेक्शन किया गया। नरेंद बहादुर ने बताया कि उनके घर में कनेक्शन की पाइप लाइन की फिटिंग कर दी गई।
विज्ञापन

रेजीडेंस कांस्ट्रक्शंस मैनेजर अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में करीब 900 कनेक्शन के लिए आवेदन हो चुके हैं। जिन मोहल्लों में पाइन लाइन का काम पूरा हो चुका है, उनमें कनेक्शन चालू हो गए। इस दौरान सागिर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीसीएल के प्रोजेक्ट इंजीनियर सौरभ मिश्रा ने बताया कि शहर में 6500 कनेक्शन देने का लक्ष्य है। पाइपलाइन का मुख्य प्वाइंटर मलिकपुर में बना है। वहीं से गैस की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि कनेक्शन का लक्ष्य पूरा होने के साथ करीब पांच माह के अंदर पाइप लाइन से गैस की घरों में सप्लाई शुरू हो जाएगी। सिलेंडर से गैस काफी महंगी पड़ती है। पाइप लाइन से गैस में आधा ही खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed