फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gas agency owner kidnapped and beaten by youths

Farrukhabad News: गैस एजेंसी मालिक का अपहरण कर युवकों ने पीटा

Fri, 12 Jun 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gas agency owner kidnapped and beaten by youths
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी गैस एजेंसी मालिक व उसके साथी का युवतियों से मिलने के दौरान मैनपुरी में अपहरण कर लिया गया। जंगल में ले जाकर युवकों ने जमकर पिटाई की। बृहस्पतिवार को गैस एजेंसी मालिक ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। इसमें उन्होंने गैस एजेंसी के पार्टनर पर भी शक जताया है।
विज्ञापन


मोहल्ला कसरट्टा निवासी गैस एजेंसी मालिक अभय गोस्वामी उर्फ बबलू बृहस्पतिवार को अपने साथी विपिन कुमार के साथ पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने अपने व साथी का अपहरण किए जाने की एसपी से शिकायत की। एजेंसी मालिक ने बताया कि दो युवतियों का उनके पास पिछले एक माह फोन आता था और बातचीत होती थी। युवतियों ने फोन कर उन्हें आठ जून को मैनपुरी के भोगांव बुलाया। जब वह साथी के साथ भोगांव पहुंचे तो दोनों युवतियां आकर उनकी कार में बैठ गईं।
विज्ञापन

बताया कि कुछ दूर चलते ही 6-7 अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथी सहित पकड़कर जंगल में ले गए। उन लोगों की आंखों में पट्टी बांध दी थी। रात भर मक्के के खेत में रखा और दोनों लोगों के साथ कई बार मारपीट की। किसी तरह साथी विपिन युवकों के चंगुल से छूटकर भाग गया और यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। साथी के भागने के बाद अपहरणकर्ता युवक कुछ सहमे। इससे मौका मिलते ही नौ जून को वह भी भाग निकले। उन्होंने एजेंसी के पार्टनर पर भी घटना में शामिल होने की आशंका जताई है। एसपी के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने उनका लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। फतेहगढ़ कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि एजेंसी मालिक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed