{"_id":"62795dc4db7d422ffe00b073","slug":"garhi-mukeem-khan-motor-blown-water-stalled-in-4000-houses-farrukhabad-news-knp6958580196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी मुकीम खां: मोटर फुंकी, 4000 घरों में पानी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी मुकीम खां: मोटर फुंकी, 4000 घरों में पानी ठप
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला गढ़ी मुकीम खां में नलकूप की मोटर फुंकने के बाद बाहर पड़े पाइप। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गढ़ी मुकीम खां मोहल्ले में लगे नलकूप की मोटर तीन दिन पहले फुंक गई थी। इससे पांच मोहल्लों के चार हजार घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। हैंडपंपों पर पानी के लिए लाइन लग रही है, मगर पालिका प्रशासन ने अभी तक मोटर ठीक नहीं करवाई है।
शहर के मोहल्ला गढ़ी मुकीम खां में नगर पालिका परिषद का नलकूप लगा है। इससे गढ़ी मुकीम खां, हाता बारह खां, गढ़ी मुरीद खां, गढ़ी दाउद खां और हाता फिरंगी खां के करीब 4000 घरों में पानी की आपूर्ति होती है।
शुक्रवार की शाम कुछ देर चलने के बाद नलकूप बंद हो गया। इससे पांचों मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान लोगों की हैंडपंपों पर लाइन लग रही है। रविवार को मोटर तो खोल दी गई, लेकिन अभी तक ठीक नहीं कराई गई। इससे लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
सभासद मुंजरीन बेगम के पति गुलाम रसूल ने बताया कि तीन बार फोन करने पर बमुश्किल रविवार को मोटर खोली गई। सोमवार को भी मोटर सही करवाकर नहीं डाली गई। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। कहने के बावजूद मोहल्लों में टैंकर भी नहीं भिजवाए गए। नगर पालिका के जिम्मेदार मनमानी कर रहे हैं।
स्टाक में नौ मोटरों का दावा हवाई
नगर पालिका के जिम्मेदार जलकल विभाग के स्टाक में नौ सही मोटरें रखी होने का दावा कर रहे हैं, मगर गढ़ी मुकीम खां में तुरंत मोटर बदलने की जरूरत नहीं समझी गई। ऐसे में लग रहा है कि मोटरें कागजों में ही भरवा ली जाती हैं।
जोन प्रभारी ने शनिवार को मोटर फुंकने की बात बताई है। हर हाल में मंगलवार को दूसरी मोटर डलवाकर आपूर्ति शुुरू करवा देंगे। -रविंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।