फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gangsters attack liquor shop canteen, uncle and nephew seriously injured

Farrukhabad News: शराब ठेके की कैंटीन पर दबंगों का हमला, चाचा-भतीजे गंभीर

Mon, 16 Mar 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gangsters attack liquor shop canteen, uncle and nephew seriously injured
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर चाचूपुर जटवारा के पास शराब ठेका की कैंटीन पर कुछ दबंगों ने देर रात हमला बोल दिया। कैंटीन संचालक और उसके चाचा को लाठी डंडों, सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेज दिया। इमरजेंसी में हालत गंभीर होने पर भतीजे को रेफर किया गया है। 25 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा निवासी राजेश सक्सेना (35) शराब ठेका पर कैेंटीन चलाते हैं। रविवार देर रात वह कैंटीन पर थे, उसी समय कुछ दबंग आए और गाली देकर मारपीट करने लगे। इसी दौरान राजेश के चाचा आकाश सक्सेना बचाने आए, तो उन पर भी हमला बोल दिया। सरिया, डंडा के हमले में चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकान में तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर राजेश को रेफर कर दिया गया। राजेश ने बताया कि हमलावर 25 हजार रुपये भी लूटकर ले गए हैं। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed