{"_id":"62813dcd0c7abb7180207c8f","slug":"gangster-s-action-against-6-accused-in-the-robbery-of-liquor-contractor-farrukhabad-news-knp6969643120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार से हुई लूट में 6 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकेदार से हुई लूट में 6 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर के भूसा तिराहे के पास छह माह पूर्व शराब ठेकेदार की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर ढाई लाख रुपये से भरा थैला लूटने के छह आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। जमानत पर छूटे एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पांच आरोपी जेल में हैं।
मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी बंटी गुप्ता उर्फ श्याम दो नवंबर की रात करीब 10 बजे शराब की दुकानों से ढाई लाख रुपये एकत्र कर पार्टनर अरविंद गुप्ता के साथ घर जा रहे थे। भूसा तिराहे के पास बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने बंटी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर ढाई लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया था। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर किया था। पुलिस ने इस मामले में 15 नवंबर को चार आरोपी मुनेंद्र उर्फ मुखिया, हर्षित राज, विनोद कुमार यादव और अच्छे मिया को गिरफ्तार कर लिया था। लूटे गए ढाई लाख रुपये में से एक लाख एक हजार रुपये बरामद कर लिए थे। राजन शर्मा और धर्मेंद्र कुमार न्यायालय में हाजिर हुए थे।
पांच दिन पहले धर्मेंद्र कुमार की जमानत हो गई। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने लूट के आरोपी शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी मुनेंद्र उर्फ मुखिया, मोहल्ला कानून गोयान निवासी हर्षित राज उर्फ लड्डू, रोशन कोठी रामचंद्र मिशन निवासी राजन शर्मा, कंपिल थाना क्षेत्र के गांव धरमपुर निवासी विनोद कुमार यादव, अच्छे मियां, धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ये शातिर अपराधी हैं और संगठित गिरोह बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपी मुनेंद्र उर्फ मुखिया के खिलाफ शाहजहांपुर व कायमगंज में 10 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी धर्मेद्र की 5-6 दिन पहले जमानत हुई है। अब पुलिस उसे गैंगस्टर के मुकदमे में तलाश कर रही है।