फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga's water level fell by 5 cm, rain caused trouble

Farrukhabad News: पांच सेंमी गिरा गंगा का जलस्तर, बारिश ने किया परेशान

Mon, 01 Sep 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level fell by 5 cm, rain caused trouble
अमृतपुर। रविवार को गंगा का जलस्तर पांच सेंमी गिरकर 137.25 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नरौरा बांध से 134584 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा में आई बाढ़ का प्रकोप ग्रामीण करीब 25 दिनों से से झेल रहे है। बाढ़ से प्रभावित गांव में पानी कम न होने परेशानी अब ओर बढ़ने लगी है। रहने के घर में जगह नहीं है। सड़क के किनारे पाॅलिथीन तान समय बिता रहे है। किए कही जगह तक नही बची है।
विज्ञापन

रामगंगा में खो हरेली रामनगर बैराज से 11623 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर 135.25 मीटर पर है। गंगा में आई बाढ़ का कहर ही जारी था। लेकिन अचानक बारिश होने से बाढ़ पीड़ितों की मुसीबतें और बढ़ गई है। ओस व बारिश से बचने किए सड़क के किनारे त्रिपाल डाल कर रह रहे हैं। बारिश होने से लकड़ी, कंडा आदि भीग गया है। जिससे रोटी बनाने के लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन

___
बाढ़ पीड़ितों की सड़ने लगीं पैरों की अंगुलियां
गंगा में आई बाढ़ का पानी गांव में कई दिनों से लगातार भरा हुआ है। इसके चलते ग्रामीण बाढ़ के पानी से घुस कर निकल रहे है। जिससे ग्रामीणों की पैर की उंगली सड़ने ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव जुखाम, बुखार, खुजली, तथा आखों की बीमारी से परेशान है लेकिन गांव में स्वास्थ्य टीम नही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य टीम कैंप लगाकर दवा वितरण कर दे तो बीमारी से राहत मिल सकती है। गांव भुड़िया भेड़ा, हमीरपुर सोमवंशी, कुतुलूपुर, हरिहरपुर, भाऊपुर चौरासी, जोगराजोर, सौदापुर, आदि गांव प्रियांशु, रानी , संतोष, प्रेम, रामकांत, जयपाल, ओमकार, जयराम, पप्पू, ब्रजेश, आदि बाढ़ पीड़ितों के पैर खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed