फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga Snan,farrukhabad news,ganga me doobe

गंगा में नहाते वक्त 15 डूबे, नौ के शव बरामद

Thu, 09 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ganga Snan,farrukhabad news,ganga me doobe
फर्रुखाबाद। गंगा में नहाते वक्त अलग-अलग स्थानों पर 15 लोग डूब गए। इनमें छह लोगों को बचा लिया गया और पांच की मौत हो गई। इनके शव खोजने के दौरान चार शव और मिल गए, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी अमित यादव उर्फ बाबा (18) गुरुवार सुबह दोस्त दरीबा पश्चिम निवासी गोविंद यादव (17) के साथ पांचाल घाट पर गंगा नहाने गया था। दोपहर तक जब यह दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन की।
विज्ञापन

इनकी साइकिल पांचाल घाट पर मिली। खोजबीन कराई, तो दोनों के शव नदी में बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि गोविंद और अमित की खोजबीन के दौरान गंगा में चार और शव बरामद हुए। इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इन शवों को मर्च्युरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना दन्नाहार के गांव हमीरपुर निवासी राहुल कुमार (25), गांव के ही अनिल (22) और चाचा विनोद कुमार के साथ गंगा स्नान करने आए थे। राहुल और अनिल स्नान करने लगे और डूब गए। गोताखोरों ने खोजबीन करके अनिल को निकाल लिया और राहुल का पता नहीं चला। करीब एक घंटे बाद राहुल का शव स्नानार्थियों से टकरा तो गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। चाचा विनोद की सूचना पर पहुंचे परिजन शव घर लेकर चले गए।
इसके अलावा, सलावत खां निवासी गौतम शाक्य, पड़ोस के ही रजत, रिंकू, आदित्य और अनिकेत के साथ स्नान कर रहे थे। पांचों गहरे पानी में चले गए। डूबने लगे, तो कुछ गोताखोरों और तैराकों ने पांचों को बचा लिया।

कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के गांव नगला खमानी निवासी हेमंत सिंह के पुत्र बॉबी और बदायूं की नगर पंचायत अलापुर के वार्ड तीन निवासी रामकिशोर (36) अटैना घाट पर गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने दोनों के शव बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed