{"_id":"618c0753eca97b7cec3d23a3","slug":"ganga-mashal-yatra-from-rishikesh-gave-the-message-of-cleanliness-farrukhabad-news-knp663197513","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश से आई गंगा मशाल यात्रा ने दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश से आई गंगा मशाल यात्रा ने दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर पहुंची गंगा मसाल को देखते मेजर एलएन जोशी व अन्य। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत निकाली जा रही गंगा मशाल यात्रा ने पांचालघाट पर गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। यात्रा के 10 सदस्यीय दल का गंगा भक्तों ने स्वागत किया। इसके बाद मां भागीरथी के तट पर नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लोगों को जीवनदायिनी की निर्मलता के लिए जागरूक किया गया।
उत्तराखंड के ऋषिकेश से मेजर एलएन जोशी की अगुवाई में गंगा मशाल यात्रा निकाली गई है। यात्रा गंगासागर तक जाएगी। मशाल यात्रा में शामिल सूबेदार शिवेंद्र सिंह, ललित मोहन, सदस्य महेश कुमार, मनोज कुमार, वासुदेव, मान सिंह, उत्तम छेत्री, विजय थापा, दिवास तमांग समेत 10 सदस्य बुधवार को पांचालघाट पहुंचे।
गंगा विचार मंच के संयोजक भूपेंद्र सिंह, डीएफओ पीके उपाध्याय आदि ने दल के सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सभी गंगा तट पर पहुंचे और गंगा चबूतरा पर मशाल दीप प्रज्ज्वल की। स्काउट-गाइड ने बैंड बजाकर और एनसीसी कैडेट्स ने नारे व स्लोगन लिखी पट्टियां दिखाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
मेजर जोशी ने कहा कि गंगा मशाल यात्रा तीन राज्यों उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश व बिहार होकर 2500 किमी सफर तय कर गंगासागर तक जाएगी। 23 स्थानों पर यात्रा रुककर लोगों को गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक करेगी। गंगा नदी नहीं है, हमारे जीवन की आवश्यकता है।
गंगा जल पीने से लेकर फसलों की सिंचाई से होकर हमारे शरीर में पहुंचता है। इससे निरोगी रहने के लिए गंगा स्वच्छता जरूरी है। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। गंगा जल के स्नान से कई रोगों से मुक्ति मिलती है। इस बीच नमामि गंगे गंगा दूतों ने नाटक की प्रस्तुति देकर गंगा में निर्मल बनाने के लिए प्रेरित किया। दोपहर 12:45 बजे यात्रा कन्नौज के लिए रवाना हो गई।
गंगा स्वच्छता से जुड़े सभी संगठन पहुंचे
गंगा मशाल यात्रा के दौरान भाजपा नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा, गंगा सेवा स्वच्छता समिति के संयोजक आदित्य दीक्षित, गंगा विचार मंच के संयोजक भूपेंद्र सिंह, सहसंयोजक शरद सिंह चंदेल के अलावा अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, संदीप दीक्षित, अनुराग अग्रवाल, अतुल मिश्रा, आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला गंगा भक्तों के साथ मशाल यात्रा में शामिल हुए। सभी को स्वच्छता में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल ने टीम के साथ गंगा तट को रंगोली, फूलों की रंगोली से सजाया। डीडीओ योगेंद्र पाठक, कर्नल रोमिंग शर्मा, डीआईओएस डॉ.आदर्श कुमार त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर, सूबेदार मेजर हरकेश सिंह, कमलेश सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।