{"_id":"5e303e678ebc3e4b533c81a8","slug":"ganga-made-cleanliness-aware-through-drama-farrukhabad-news-knp5409527168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना मंच के माध्यम से गंगा स्वच्छता को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना मंच के माध्यम से गंगा स्वच्छता को किया जागरूक
विज्ञापन
मीना मंच कार्यक्रम में मौजूद बीईओ, सुगमकर्ता, शिक्षक नेता व अन्य।
- फोटो : FARRUKHABAD
मीना मंच की ओर से प्राथमिक विद्यालय अमेठी जदीद में छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने गंगा गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक पेश किए।
प्राथमिक विद्यालय अमेेठी जदीद के परिसर में मीना मंच का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी और जनपदीय सुगमकर्ता भारती मिश्रा किया। छात्रा फरीन और महक ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सुगमकर्ता रेखा ने गंगा गीत सुनाया। सुगमकर्ता बीना गौतम, ज्योत्सना, रंजना, रेखा, गीता चौहान ने हमें अच्छी लगती हैं बेटियां नाटक पेश प्रस्तुत किया।
पुष्पा सिंह ने बच्चों को घर व स्कूल को स्वच्छ रखने की सलाह दी। सुगमकर्ता नीना पाठक ने बच्चों से अंधविश्वास पर नाटक व सामूहिक नृत्य कराया और गंगा को स्वच्छ रखने के तरीके बताए। शिक्षक नेता भूपेश पाठक ने कहा कि सभी लोगों को मिलकर गंगा मइया को स्वच्छ रखना होगा।
विज्ञापन
मीना मंच के तहत स्वच्छता की सभी को शपथ दिलाई गई। शशांक, रश्मि यदव, अंशिका मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, आशीष कुमार, गुड्डी, अनीता, लौंग श्री, संतोष कुमारी, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।