फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga floods threaten over 100 villages

Farrukhabad News: गंगा की बाढ़ से 100 से अधिक गांवों में संकट

Mon, 22 Sep 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 22 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ganga floods threaten over 100 villages
फोटो-06,बाढ़ के पानी से गुजरते मंझा गांव के लोग।संवाद
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास बहने से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। करीब डेढ़ माह से पानी घरों में भरा होने से ग्रामीणों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। सौ से अधिक गांवों में संकट है। कई कच्चे मकान ढह गए हैं।
विज्ञापन

जिन घरों में पानी भरा है, उनके लोग सड़क और ऊंची जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं। पीड़ित खुले आसमान के नीचे रातें बिता रहे हैं। बाढ़ का असर किसानों पर सबसे अधिक पड़ा है। धान की फसल पूरी तरह डूब चुकी है, इससे रोजगार और खाने की समस्या विकराल हो गई है। घरों में रखा अनाज और गेहूं भी पानी से भीगकर सड़ गया। भोजन और साफ पानी की कमी से पीड़ित परिवारों के सामने दो वक्त का भोजन जुटाना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से आशा की मड़ैया, तीसराम की मड़ैया, रामपुर, जोगराजपुर, लायलपुर, बामियारी, अमीराबाद, कंचनपुर, सबलपुर, जगतपुर, कुबेरपुर बाढ़ से प्रभावित है। इसके साथ ही कुतुलूपुर, रतनपुर, माखन नगला, कलिका, रामप्रसाद, नागल, हमीरपुर, सोमवंशी बाढ़ से प्रभावित है। इमादपुर पमारान, हरिहरपुर पट्टी भरखा, चित्रकूट, अंबरपुर, सैदापुर, सुंदरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर समेत करीब 100 गांव प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पानी से घिरे गांवों में नहीं पहुंच रहीं स्वास्थ्य टीमें
बाढ़ प्रभावित गांवों में सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य सेवाओं की है। पानी से घिरे गांवों में सरकारी स्वास्थ्य टीमें नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे बुखार और जुकाम से पीड़ित ग्रामीण झोलाछाप पर निर्भर हैं। दवाओं और पीने के साफ पानी की कमी ने स्थिति और गंभीर बना दी है। ग्रामीण प्रशासन से तत्काल राहत और चिकित्सा सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।

फोटो-06,बाढ़ के पानी से गुजरते मंझा गांव के लोग।संवाद

फोटो-06,बाढ़ के पानी से गुजरते मंझा गांव के लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed