फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga festival celebrated in 60 villages;

60 गांवों में मना गंगा उत्सव, भागीरथी मैली न करने का संकल्प

Tue, 02 May 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 02 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ganga festival celebrated in 60 villages;
गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाते डीएम। - फोटो : amarujala
 गंगा किनारे बसे 60 गांवों में मंगलवार को गंगा उत्सव मनाया गया। इस दौरान गंगा की साफ-सफाई पर जोर दिया गया। लोगों को शौचालयों का ही प्रयोग करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। बच्चों ने रैलियां निकालीं। अफसरों ने गंगा की आरती उतारी।
विज्ञापन


लोगों ने भागीरथी को मैली न करने का संकल्प लिया। जिला पंचायत राज विभाग की देखरेख में कार्यक्रम हुए। कई सामाजिक संगठन भी पहुंचे। बच्चों ने ढोल बजाए व गीत गाए।, मां गंगा की पूजा की और गंदगी न फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



 गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने पांचाल घाट पर पहुंचकर घाट पर झाड़ू लगाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही आमजनमानस को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी मातहतों के साथ पांचाल घाट स्थित गंगातट पहुंचे और साफ-सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नमामि गंगे समिति के जिला संयोजक रवि मिश्र और ब्रजकिशोर मिश्र ने गंगा नदी में गिरने वाले गंदे नालों की जानकारी डीएम को दी। इसके साथ ही उन्होंने पुल के दोनों ओर जाली लगवाने और गंगा नदी में जीव-जंतुओं के शिकार पर रोक लगाने की मांग की। डीएम ने सोतबहादुरपुर के प्रधान को बुलवाकर गंगा नदी में गिरने वाले नाले को लेकर बातचीत की। इस अवसर पर ईओ रोली गुप्ता, गौरव शर्मा, मयंक कटियार, रानू जाटव, गणेश दुबे, ह्रदेश दीक्षित और जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


डीपीआरओ ग्रीश चंद्र के साथ उनकी टीम ने श्रृंगीरामपुर व माधौपुर में आरती की। रैली निकाली। जिला समन्वयक सुधीर दुबे, पटल सहायक दीपिका त्रिपाठी ने लोगों को शपथ दिलाई। श्रृंगीरामपुर, सोताबहादुरपुर, माधौपुर में मेला जैसा माहौल रहा। चांदपुर न्याय पंचायत में बाग लकूला, अमेठी जदीद, मसेनी, बंधा घटियाघाट, दीनदयालबाग, चांदपुर समेत कई स्कूली बच्चों ने रैली में शामिल होकर गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।



उधर, अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला समन्वयक गोविंद सिंह की देखरेख में निर्मल गंगा जन अभियान के अंतर्गत पांचाल घाट, किला घाट, रानी घाट, बरगदिया घाट और ढाईघाट पर स्कूली बच्चों और गायत्री परिवार के लोगों के साथ साफ-सफाई की। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार शर्मा, शिवकुमार चौरसिया, रामजी अवस्थी, महेंद्र कुमार, रामजी अवस्थी और दिनेशचंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed