{"_id":"60b91c808ebc3ec9402f4d19","slug":"ganga-farrukhabad-news-knp6320655165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में अब तक बहता हुआ नहीं मिला कोई शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में अब तक बहता हुआ नहीं मिला कोई शव
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अभी तक जिले में एक भी शव गंगा नदी में बहता हुआ नहीं मिला है। इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई है। हालांकि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण से कई लोग जान गंवा चुके हैं।
कोरोना संक्रमित शव सीधे नदियों में फेंके जाने की जानकारी पर शासन से इस पर विशेष निगरानी रखने का शासनादेश जारी किया गया। वहीं कई जिलों में एसडीआरएफ भी लगाई गई है।
एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में गंगा में शव बहाए जाने से रोकने और निगरानी की जिम्मेदारी एसडीएम, डीपीआरओ व संबंधित थाना पुलिस को दी गई थी। जिले में एक भी शव गंगा में बहता हुआ नहीं मिला है। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध करा दी गई है।