{"_id":"66cccd9b881a63e27c0105b4","slug":"ganga-close-to-danger-enters-25-villages-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103761-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खतरे के करीब गंगा, 25 गांवों में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खतरे के करीब गंगा, 25 गांवों में घुसा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद (अमृतपुर)। गंगा में नरौरा बांध से दो दिन से 1.56 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे क्षेत्र में हालात बिगड़ने लगे हैं। 25 गांवों में पानी भर गया है। पांचाल घाट पर मीटर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर दूर है। 14 साल पहले कटी सड़क पर पुलिया न बनने से लोग दिक्कत में हैं।
सोमवार को गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर बढ़ गया। जलस्तर 136.90 मीटर पर पहुंच गया है। यह चेतावनी बिंदु से 30 सेमी. ऊपर है। अभी खतरे का निशान 20 सेमी. दूर है। नरौरा बांध से 1,56,126 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दो दिन से डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी चलने से जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है।
कई गांवों में डेढ़ माह से पानी भरे होने से लोगों के घरों में खाने पीने और जानवरों के चारे की समस्या है। 25 गांव जलमग्न हैं। करीब 14 साल पहले कटी बरुआ जाने वाली सड़क पर पुलिया न बनने से पानी की तेज धार चल रही है। गांव के सुशील कुमार, पुनीत कुमार, अतुल कुमार, राजू चौहान आदि ने बताया कि यहां से एक माह से वाहन नहीं निकल रहे। ग्रामीण तेज धार से ही निकल रहे हैं। नाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
रामगंगा में खो हरेली रामनगर बैराज से सोमवार को 9032 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर में 30 सेमी की बढ़ोतरी हुई। 135.65 मीटर से बढ़कर जलस्तर 135.95 मीटर पर पहुंच गया। आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं।
शमसाबाद नगर पंचायत में घुसा पानी, शाहजहांपुर मार्ग के बंद होने के हालात
- गांवों की गलियों में चल रही नाव, आवागमन में परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। गंगा में बाढ़ से हालात खराब हो रहे हैं। बारिश के मौसम में पहली बार नगर पंचायत के मोहल्ले में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। शाहजहांपुर मार्ग के बंद होने के हालात हैं। गांवों की गलियों में नावें चल रही हैं। आवागमन में दिक्कत है।
गंगा में रविवार रात से जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दोपहर बाद नगर पंचायत के मोहल्ला लाड़मपुर दोयम में पानी घुसने लगा है। खेत पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। लोगों में दहशत है। गांव कमथरी, समैचीपुर और कटरी तौफीक की गलियों में नावें चल रही हैं। अचानकपुर, प्रसादी की मड़ैया, साधन सराय, अजीजाबाद आदि बाढ़ की चपेट में हैं।
शाहजहांपुर मुख्यमार्ग पर चौरा गांव के सामने करीब दो फीट से ऊपर पानी की धार चल रही है। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। कई बाइकें बंद होने पर धक्का लगाकर निकालने को मजबूर हैं। कुछ बाइक सवारों को राहगीरों ने बहने से बचाया। झौआ से कटरी तौफीक मार्ग पर वाहन पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने से लोग दहशत में हैं।
बाढ़ की चपेट में आए कंपिल के कई गांव
कंपिल। गंगा में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के पानी से खेत और गांव जलमग्न हैं। ग्रामीणों के खाने और जानवरों के चारे की दिक्कत है। सिंघनपुर, गढ़ी, पथरामई, दया माफ़ी, पुंथर, कारव, इकलहरा, हमीरपुर, जात नगला, शाहपुर, गंगपुर, शेखपुर, बिहारीपुर, गढ़ी आदि 36 से अधिक गांव प्रभावित हैं। कुछ गांवों में अधिक दिनों से पानी भरे होने से बीमारियां भी पनप रही हैं। आवागमन भी प्रभावित है। टपुआ चौड़़ेरा मार्ग की पुलिया बहने से जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। अभी तक प्रशासन की ग्रामीणों को कोई मदद नहीं मिली है। इससे परेशानी में हैं। (संवाद)
-- -- -- -- -- --