{"_id":"57a37be74f1c1bc3762ba5a3","slug":"ganga-and-ramganga-ufnai-pac-flood-company-entered-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा और रामगंगा उफनाई, पीएसी फ्लड कंपनी ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा और रामगंगा उफनाई, पीएसी फ्लड कंपनी ने डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
राजेपुर के महात्मा गांधी इंटर कालेज में सूख रहीं पीएसी फ्लड कंपनी की लाइफ जैकेट्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा और रामगंगा के बढ़ते जल स्तर से क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए है। गुरु वार को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पीएसी ने क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। पीएसी फ्लड कंपनी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने और उनको सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम करेंगे।
गंगा और रामगंगा का लगातार जलस्तर बढ़ने से शमसाबाद, अमृतपुर और राजेपुर के कई गांवों में पानी भर गया है। इस कारण आवागमन बंद होने से ग्रामीण गांव में फंस गए हैं। इनको राहत सामग्री पहुंचाने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए फतेहपुर से 12बीएन बटालियन पीएसी फ्लड कंपनी की 17 सदस्यीय टीम गुरुवार शाम राजेपुर स्थित महात्मा गांधी इंटर कालेज में पहुंची। टीम के सदस्यों ने यहां पर डेरा जमा लिया है।
टीम प्रभारी बाल मुकुंद यादव और सहायक प्रभारी शिव आसरे ने बताया उनके पास तीन एयर नाव और दो अन्य नाव है। वह बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए टीम के साथ आए है।