फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gandhi ke vichro ka anusaran kare

कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर डीएम ने अधिकारियों को संकल्प दिलाया

Sat, 03 Oct 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
gandhi ke vichro ka anusaran kare
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

गांधी जयंती पर कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने अधिकारियों से कहा कि हम सभी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के विचारों का अनुसरण करें। समाज के प्रति दायित्वों व कर्तव्यों का पालन कर गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करें। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान सभागार में रामधुन बजाई गई। अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, एसओसी चकबंदी, जिला सूचना अधिकारी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। कुंभ मेला में ड्यूटी करने वाले 99 होमगार्ड्स को कुंभ मेला पदक व प्रशस्ति पत्र दिया गया। 15 होमगार्ड्स को कुंभ मेला पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शहर के मोहल्ला मदारवाड़ी स्थित गांधी उत्पत्ति केंद्र पर शुक्रवार को गांधी जयंती पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चरखा चलाने का कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी व सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया ने चरखा चलाकर सूत की कताई की।
विज्ञापन

वीडियो वैन को रवाना किया
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस से बचाव को जन जागरुकता अभियान चलाया गया। सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
गांधी जयंती पर बच्चों को बांटी यूनिफार्म
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सकवाई स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल में गांधी जयंती पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म वितरित की। डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला ने बताया कि न्याय पंचायत मौधा व सकवाई के 9 महिला समूहों की 46 महिलाओं ने 2781 यूनिफार्म सिलकर तैयार की हैं। इधर फतेहगढ़ स्थित मूकबधिर विद्यालय में दिव्यांगों को जिलाधिकारी ने ट्राईसाइकल, बैसाखी आदि कृत्रिम उपकरण वितरित किए। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल ने बताया कि पां स्कूली बच्चों को ट्राईसाइकल, 12 दिव्यांगों को बैसाखी व एक को श्रवण यंत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती पर स्कूलों व सरकारी महकमों में याद किए गए बापू व लाल बहादुर शास्त्री
कायमगंज। नगर के सीपी स्कूल में संस्थापक चंद्रप्रकाश उर्फ पिक्को बाबू व प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर बाबू व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य आरके बाजपेयी व योगेश तिवारी ने बच्चों को संबोधित किया। शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में प्रबंधक मोनिका अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य डॉ. वेणु सिंह, प्रधनाचार्य तान्या गुप्ता, सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव ने गांधी व शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। नगरपालिका में एसडीएम सुनील कुमार सिंह व तहसीलदार प्रदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम ने स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई। चेयरमैन सुनील चक, ईओ सीमा तोमर मौजूद रहीं। एपी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। उपप्रधानाचार्य अंजलि पांडेय आदि मौजूद रहीं। एनके स्कूल में प्रबंधक अनुपम अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली में सीओ राजवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed