{"_id":"6293bbc60372f54a6f7d6032","slug":"gadbadi-farrukhabad-news-bijli-vibhag-farrukhabad-news-knp6995778147","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 दिन बाद जेई ने उतरवाया ट्रांसफार्मर, लाइन छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 दिन बाद जेई ने उतरवाया ट्रांसफार्मर, लाइन छोड़ी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नलकूप का फर्जी कनेक्शन लेने के मामले में जेई ने आदेश के 26 दिन बाद ट्रांसफार्मर उतरवा लिया, जबकि लाइन छोड़ दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव हरदुआ निवासी राजवीर का निजी नलकूप का कनेक्शन जांच में फर्जी निकला था। इस्टीमेेट का पैसा विभागीय कर्मचारी और ठेकेदार ने हड़प लिया। उसको फर्जी अभिलेख से स्टोर से सामग्री दिलाई गई थी।
जांच में खुलासा होने पर कायमगंज एक्सईएन रहे राहुल बाबू कटियार ने दो मई को जेई हर्ष कुमार को ट्रांसफार्मर जब्त करने और राजवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। जेई ने कोई कार्रवाई नहीं की, तब एक्सईएन राहुल बाबू कटियार ने छह मई को विजिलेंस प्रभारी को पत्र लिखा।
विज्ञापन
उन्होंने भी नजर अंदाज कर दिया। इससे राजवीर का नलकूप चलता रहा। मामला तूल पकड़ने पर जेई हर्ष कुमार और जेई अनिल कुमार गौतम ने 28 मई को राजवीर के नलकूप का ट्रांसफार्मर उतार कर कब्जे में लिया और विभागीय स्टोर में जमा करा दिया, लेकिन नलकूप की लाइन नहीं उतारी। जेई हर्ष कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर कब्जे में लेकर स्टोर में जमा कर दिया है। राजवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विभाग हित में कराया था पैसा जमा
कामयगंज डिवीजन के तत्कालीन एक्सईएन राहुल बाबू कटियार ने बताया कि राजवीर ने बिल न बनने की शिकायत की थी। स्टोर से मिली सामग्री का गेट पास और अवर अभियंता से मौके पर जांच कराई। स्टोर प्रभारी ने सामग्री का गेट पास सही होने की रिपोर्ट दी।
क्षेत्र के जेई ने भी नलकूप कनेक्शन नियमानुसार होने की रिपोर्ट दी थी। जिसके आधार पर विभाग हित में उपभोक्ता का बिल बनाकर पैसा जमा कराया गया। जांच में जब वह फर्जी होने का मामला सामने आया तो जेई को रिपोर्ट लिखाने व सामग्री जब्त करने का आदेश दिया। इसके बावजूद जेई ने कार्रवाई करने में रुचि नहीं ली थी।