{"_id":"67d9bbe7621b1a4d4d08b26d","slug":"funeral-of-innocent-siblings-in-a-sad-atmosphere-family-members-in-distress-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105658-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गमगीन माहौल में मासूम भाई-बहनों की अंत्येष्टि, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गमगीन माहौल में मासूम भाई-बहनों की अंत्येष्टि, परिजन बेहाल
Wed, 19 Mar 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
सर्वोदयनगर बजरिया में परिजनों को सांत्वना देते सपा जिलाध्यक्ष।
- फोटो : घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल के अंदर ले जाते परिजन व मौजूद पुलिस ।
फर्रुखाबाद। मकान की पहली मंजिल पर रखे कूलर के करंट से मृत मासूम भाई-बहनों के शवों की परिजनों ने गंगा तट पर अंत्येष्टि कर दी। इस दौरान घर से पांचाल घाट तक अंतिम यात्रा में खासी भीड़ रही। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने घर पहुंचकर सांत्वना दी।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला सर्वोदयनगर बजरिया निवासी नमो चतुर्वेदी की पुत्री गुनगुन (7) और पुत्र युवराज (4) की सोमवार शाम मकान के प्रथम तल पर रखे कूलर में करंट लगने से मौत हो गई थी। वह शाम के वक्त पिचकारी लेकर छत पर चले गए थे। पता चलने पर परिजन बेहाल हो गए।
पिता नमो चतुर्वेदी दिल्ली में रहकर पुरोहित कार्य करते हैं। वह भी मंगलवार तड़के घर पहुंचे, तो चीख-पुकार मच गई। दर्दनाक घटना होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग घर पहुंचे।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, महासचिव इलियास मंसूरी पार्टी के कई अन्य नेताओं संग नमो चतुर्वेदी के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। घटना करंट लगने से हुई है। लिहाजा मुआवजा दिलाने का काम करेंगे।