फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fruit vendor committed suicide

कर्ज से परेशान फल विक्रेता फांसी लगाकर जान दी

Sun, 25 Jul 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
fruit vendor committed suicide
मोहम्मदाबाद। कर्ज से परेशान फल विक्रेता ने फांसी लगा ली। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी के लिए तीन लाख रुपये का कर्जा लिया था। कर्ज चुकाने को लेकर परेशान रहता था। इसी से उसने आत्मघाती कदम उठ लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जिंदापुर निवासी छोटेलाल (55) ठेली पर फल लगाता था। उसने तीन जुलाई को बेटी कल्लो की शादी की थी। बेटी की शादी में किसान क्रेडिट कार्ड से डेढ़ लाख रुपये व ढाई बीघा जमीन गिरवी रखकर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। तीन लाख का कर्ज होने से वह परेशान था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लगभग नौ बजे छोटेलाल गांव के ही प्रदीप सिंह के खेत में पहुंचा। यहां उसने पेड़ में अंगोछे से फांसी लगा ली। पड़ोसी उमेश ने छोटेलाल को खेतों की ओर जाते देखा था। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन फंदे से छोटेलाल को उतारकर कर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटेलाल के चार पुत्र हैं। अलग-अलग रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुत्र प्रमोद की तबीयत खराब होने पर छोटेलाल ने पत्नी धन देवी को बेटे के पास भेज दिया था। छोटेलाल की मौत से पुत्र राजेश, विनोद, प्रमोद, बृजेश व पुत्री रो रो कर हाल बेहाल हो गईं। उसकी तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। बेटे प्रमोद ने पुलिस को कर्ज के चलते परेशान होकर पिता के आत्महत्या करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed