{"_id":"663bd0c598fe7acb2808a294","slug":"fruit-seller-brothers-were-chased-and-beaten-at-the-crossroads-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-111184-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फल विक्रेता भाइयों को चौराहे पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फल विक्रेता भाइयों को चौराहे पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गाली-गलौज का विरोध करने पर फल विक्रेता भाइयों को चार लोगों ने लाठी-डंडों से चौराहे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।दोनों भाइयों के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों के ललकारने पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायल भाइयों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन बरगदियाघाट निवासी विमलेश उर्फ कमलेश व भाई पवन बड़े चौराहे पर फल की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दोनों भाई बुधवार की सुबह चौराहे पर दुकान लगा रहे थे। उसी दौरान मोहल्ले के पीयूष यादव, भोले, प्रभात, गणेश चौराहे पर आए और दोनों भाइयों को देखकर गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर पीयूष सहित चारों लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इन लोगों ने दोनों भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। स्थानीय दुकानदारों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। विमलेश व पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने बृजेश कुमार की तहरीर पर पीयूष सहित चार लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मेडिकल में सिर में गंभीर चोट आने की पुष्टि हुई है। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि मेडिकल के आधार पर मुकदमे में धारा की बढ़ोतरी की जाएगी।