फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   From primary to university, improvement in education

प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय तक हो शिक्षा में सुधार

Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
 From primary to university, improvement in education
पत्रिका का विमोचन करते राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय तक शिक्षा के स्तर में काफी सुधार व उच्चीकरण की आवश्यकता है। वह नगर के एलबाई डिग्री कालेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय व्याख्यान कक्ष के लोकार्पण व दीप शिक्षा पत्रिका के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि देश की विभिन्न समस्याओं का समाधान तलाशने में नई सोच की। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं केअंदर छिपी प्रतिभा का आंकलन करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन


जब भारत कंप्यूटर युग में प्रवेश कर रहा था उस समय जापान शीर्ष पर था। बाद में कंप्यूटर के क्षेत्र में जो कार्य जापानी छात्र 15 या 18 महीने में निपटाते थे। वह भारतीय छात्र 10 महीने में पूरा कर लेते थे। इस पर जापान को लगा कि उसकी प्रतिभा को चुनौती मिल रही है। इसलिए उसने एक्सचेंज कार्यक्रम समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य देशों की सामाजिक मूल्यों को नष्ट करने वाली प्रवृत्तियों को न अपनाएं। आधुनिकता की चकाचौध हमें अपना ही विनाश करने के लिए प्रशिक्षित कर रही है। शिक्षा का उददेश्य मानवीय गुणों का विकास करना है। गुरुकुल की शिक्षा पद्वति का मूल आधार यही था कि छात्र व अध्यापक एक दूसरे को भलीभांति समझें। 
विज्ञापन


अध्यक्षता डॉ. बीडी शर्मा ने की। सांसद मुकेश राजपूत, डॉ. मिथलेश अग्रवाल, कालेज सचिव डॉ. अजय चतुर्वेदी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत, रामकुमार अग्रवाल, देवेंद्र चतुर्वेदी,  अलोक रस्तोगी, डॉ. रजनी सरीन ने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य प्रो. धनश्याम अग्निहोत्री ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेट किया। संचालन प्रो. रामबाबू मिश्र ने किया। इस दौरान डीपी राय, देवेंद्र कुमार, योगेश कुमार, संजय चतुर्वेदी, उमाकांत मिश्रा, धर्मेंद्र मौर्या, विजय चतुर्वेदी, ब्रजेश अग्निहोत्री, प्रवीन टंडन, नीरज महरोत्रा, विजय गुप्ता, विनोद गुप्त, त्रिलोक नाथ, योगेश चंद्र तिवारी, पवन बाथम, ग्रीश गंगवार, संजीव शुक्ला, देवेंद्र दुबे, अवनीश चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान पश्चिम बंगाल में बंाग्लादेश के जरिये नकली नोट भेज रहा है। यह बात पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कही। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि घुसपैठ को रोकने के लिए बीएसएफ के जवान तथा सेना बेहतर काम कर रही है लेकिन घुसपैठ रुक नहीं पा रही है। घुसपैठियों को नागरिकता दिलाने में एक रैकेट काम कर रहा है, जिसके कुछ सदस्य पकड़े भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान नेपाल के जरिये नकली नोट आपूर्ति करता था। अब वह बंग्लादेश के जरिये यहां नकली नोट भेज रहा है। कई नकली नोट बनाने वाली फैक्ट्रियां भी पकड़ी जा चुकी हैं। ममता सरकार के घुसपैठियों को संरक्षण देने के सवाल को वह टाल गए। कहा कि राजनीति पर टिप्पणी करने का राज्यपाल को अधिकार नहीं है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed