फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fraudulently grabbed forms in the name of job, sued five

Farrukhabad News: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी कर हड़पे प्रपत्र, पांच पर मुकदमा

Mon, 07 Aug 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fraudulently grabbed forms in the name of job, sued five
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। युवक की नौकरी लगवाने के नाम पर प्रपत्र हड़पकर कंपनी खोल ली। युवक पर लाखों रुपये जीएसटी के बकाया हो गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी रवीश कुमार ने कोर्ट के आदेश पर जनपद गाजियाबाद थाना साहिबाबाद शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो निवासी देवेंद्र नागर, जनपद औरैया थाना फफूंद गांव महाराजपुर निवासी अमर सिंह, गांव हमीरपुर निवासी रोहित कुमार व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन

रवीश सहित सभी लोगों ने पांच अगस्त 2016 को गाजियाबाद में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इन लोगों ने उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक की पासबुक सहित अन्य कागजात ले लिए। इसके बाद यह लोग गांव से चले गए। कई बार इन लोगों से नौकरी के संबंध में पूछा तो बताया कि अभी जगह खाली नहीं है। कुछ दिन में नौकरी लगवा देगें। 21 मार्च को जानकारी हुई कि इन लोगों ने धोखाधड़ी करके उसके प्रपत्रों से कंपनी रजिस्टर्ड करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उस पर जीएसटी सहित अन्य कर का लाखों रुपये बकाया दिखाया जा रहा है। इस मामले में थाने में तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed