फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fraud in the construction of a park worth Rs 39 lakh, boundary wall collapses

Farrukhabad News: 39 लाख रुपये से बन रहे पार्क में धांधली, बाउंड्रीवाल गिरी

Sat, 21 Feb 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 21 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the construction of a park worth Rs 39 lakh, boundary wall collapses
फोटो-15 नगर पंचायत नवाबगंज की ओर से बन रहे पार्क की बाउंड्रीवाल की गिरी दीवार। संवाद
नवाबगंज। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत मिले धन से नगर पंचायत में 39 लाख रुपये से बन रहे पार्क निर्माण में जमकर धांधली बरती गई। एक माह पहले बनी बाउंड्रीवॉल की एक दीवार रात में ही धराशायी हो गई। जमीन की सतह पर चार सरिया बिछाकर पिलर खड़े दिखे। निर्माण सामग्री में भी मानकों को ताक पर रखा गया।
विज्ञापन




कस्बा के मोहम्मदाबाद मार्ग पर दो महीना पहले नगर पंचायत ने नगरवासियों की सुविधा के लिए पार्क का निर्माण शुरू कराया था। मंशा थी कि पार्क में टहलने के लिए इंटरलाकिंग पाथ, घास, पौधे, फव्वारा और चारों तरफ सुंदर लाइटें लगाई जाएं। कार्यदायी संस्था ने करीब एक माह पहले पार्क के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल का निर्माण करवा दिया। यही नहीं नगर पंचायत ने ठेकेदार को 12 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया। निर्माण में प्रयोग की गई अमानक सामग्री की बृहस्पतिवार रात तब पोल खुल गई, जब एक तरफ की दीवार धराशायी हो गई।
विज्ञापन




बाउंड्रीवॉल के बीच-बीच में बनाए गए पिलर में भी कार्यदायी संस्था ने मनमानी बरती। नींव को दो-तीन फीट नीचे खोदने की बजाय जमीन की सतह पर चार-चार लोहे की सरिया का जाल बिछाकर उसी के ऊपर पिलर खड़ा कर दिया गया। गिरने के बाद निर्माण की हकीकत साफ दिख रही है। चंद दिनों में ही धराशायी होने से नगर पंचायत में तैनात अवर अभियंताओं की देखरेख पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ईओ प्रमोद कुमार बैस ने बताया कि तालाब का पानी पार्क के गड्ढों में भरा गया था। इस दौरान नींव में पानी चला गया। इसी के चलते नींव गिर गई है। फिर भी इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिना जांच ठेकेदार से दोबारा निर्माण की तैयारी



नगर पंचायत सूत्र बताते हैं कि जैसे ही जिम्मेदारों को बाउंड्रीवॉल गिरने की सूचना मिली, तो ठेकेदार को तलब किया गया। उसे तुरंत काम लगाकर दोबारा निर्माण करने के निर्देश दिए गए। जबकि नियमानुसार इसकी तकनीकी अधिकारियों की टीम बनाकर जांच होनी चाहिए। इसके बाद ही निर्माण शुरू किया जाए।

फोटो-15 नगर पंचायत नवाबगंज की ओर से बन रहे पार्क की बाउंड्रीवाल की गिरी दीवार। संवाद

फोटो-15 नगर पंचायत नवाबगंज की ओर से बन रहे पार्क की बाउंड्रीवाल की गिरी दीवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed