{"_id":"5efb73458ebc3e432d369ba2","slug":"fraud-farrukhabad-news-knp568523118","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सवा लाख रुपये के जेवर ले गया टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सवा लाख रुपये के जेवर ले गया टप्पेबाज
विज्ञापन
लालगेट पर अपने भाई के साथ खड़ी महिला। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। टप्पेबाजों ने भाई की शादी में जा रही महिला को पार्सल गाड़ी से गुरसहायगंज तक छोड़ने का झांसा देकर सवा लाख रुपये के जेवर उड़ा दिए। पीड़िता ने घटना के दो दिन बाद कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला सलावत खां निवासी सीमा पत्नी स्व. अवधेश माली का मायका कन्नौज के तेराजाकेट में है। चाचा दिनेश के पुत्र राहुल की शादी में जाने के लिए रविवार सुबह दस बजे लालगेट स्थित रोडवेज बस स्टेशन पहुंची।
काफी देर तक बस नहीं मिली, तो एक युवक ने उससे पूछताछ की। कुछ ही देर में पहुंचे दूसरे युवक ने डाकघर के पार्सल की गाड़ी से गुरसहायगंज तक छोड़ने की बात कही। उसने उससे लालगेट फव्वारे के पास चलने और खुद डाकघर से गाड़ी निकालने का फार्म भरने जाने की बात कही।
विज्ञापन
महिला और दूसरा युवक लालगेट फव्वारे के सामने एक दुकान के बाहर बैठ गए। कुछ देर में वही युवक आया और बोला, गाड़ी में कोरोना जांच मशीन लगी है। बाहरी व्यक्ति के बैठने व जेवरात होने पर मशीन आवाज करने लगती है। इससे जेवर लिफाफे में रख दो।
झांसे में आई महिला ने तीन अंगूठी, चेन, कान के झाले और पायलें उतारकर लिफाफे में रखकर युवक को दे दिए। कुछ देर में युवक ने लिफाफा लौटाते हुए गाड़ी लाने की बात कही। आधा घंटे तक वह नहीं लौटा, तो दूसरा युवक भी बहाने से चला गया।
काफी देर तक दोनों के न आने पर सीमा रोडवेज बस में सवार हो गईं। बस से कमालगंज के आगे पहुंचने पर उसने लिफाफा खोला तो उसमें जेवर की जगह तीन-चार गिट्टी रखी थीं। मायके में सूचना दी, तो चाचा ने तेराजाकेट आने को कहा।
वह शादी में शामिल होने चली गईं। मंगलवार सुबह अपने भाई संदीप के साथ रोडवेज बस स्टेशन और लालगेट पर टप्पेबाजों को तलाशती रहीं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। उसने जेवरात की कीमत सवा लाख रुपये बताई है। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच कराएंगे।