फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   four places filled Samples.

बन्नू मिष्ठान समेत चार जगहों से भरे नमूने

Mon, 19 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 19 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
four places filled Samples.

फर्रुखाबाद। त्योहार का सीजन शुरू होते ही प्रशासन ने मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने मिठाई की तीन दुकानों और रेस्टोरेंट से नमूने लिए। एक दुकान पर नमूना लेने के दौरान दुकानदार से नोकझाेंक हुई।

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह मऊदरवाजा थाने में पीस कमेटी की बैठक करने के बाद शहर कोतवाली पहुंचे। यहां खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, सीओ सिटी योगेश कुमार, कोतवाली पुलिस के साथ घुमना बाजार स्थित हजारीलाल मिष्ठान पर छापा मारा। खाद्य निरीक्षक जीएस वर्मा ने पनीर, बेसन का सैंपल भरा।
विज्ञापन


इसके बाद मित्त्तूकूंचा स्थित बन्नू मिष्ठान भंडार पर देशी घी और बर्फी का सैंपल लिया। यहां दुकानदार सैंपल लेने के दौरान भड़क गए। इनकी खाद्य निरीक्षक से नोकझोंक होने लगी। दुकानदार का कहना कहना था कि त्योहार आते ही टीम सक्रिय हो जाती है। इससे दुकानदारी पर फर्क पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आसपास के अन्य दुकानदार भी जमा हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदार को शांत किया। यहां से टीम इंपीरियल रेस्टोरेंट पहुंची। यहां से पनीर और जैम का नमूना भरा। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने किराना बाजार स्थित उदय मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। यहां से देशी घी और सोनपापड़ी का सैंपल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed