{"_id":"6a173ff51b97eddbb90bb054","slug":"four-people-were-accused-of-selling-a-woman-for-rs-1-lakh-farrukhabad-news-c-12-knp1008-1538048-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला को एक लाख रुपये में बेचने का आरोप, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला को एक लाख रुपये में बेचने का आरोप, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Thu, 28 May 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 28 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के एक निवासी युवक ने हरदोई के बिलग्राम के गांव परसोला निवासी रामभूषण, ज्योति, सांडी थाना के छतरामऊ के राजेश व सवायजपुर के सिंगरिया के कमलेश तिवारी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा कि फरवरी 2026 में उसके घर आरोपी आए और कहने लगे कि उनके यहां शादी है। पत्नी रोली को साथ में भेज दो। इस पर पत्नी ने वहां जाने से इन्कार कर दिया।
उसकी गैर मौजूदगी में आरोपी जबरन उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए। उसने रामभूषण को मोबाइल फोन पर कॉल किया तो वह बोला कि शादी के बाद भेज देगा। कुछ दिन बीतने पर इन लोगों ने न तो पत्नी भेजी और न उससे बात कराई। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि इन लोगों ने मिलकर उसकी पत्नी को एक लाख रुपये में कमलेश को बेच दिया है। प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)