फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four people including brother-in-law and brother-in-law injured in bike collision

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में जीजा-साले समेत चार घायल

Wed, 04 Feb 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four people including brother-in-law and brother-in-law injured in bike collision
मोहम्मदाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर दरौंदी भट्ठा के पास बुधवार शाम बाइकों की भिड़ंत में जीजा-साले समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एक युवक को रेफर कर दिया गया। एक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

हरदोई के थाना अरवल के गांव लालपुर निवासी विद्या सागर (32) की बहन किरन की आठ फरवरी को शादी है। वह थाना गुरसहायगंज के गांव हज्जापुर निवासी बहनोई जयवीर (22) के साथ रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। दरौंदी भट्ठा के पास मोहम्मदाबाद की ओर जा रही बाइक में टक्कर हो गई। इसमें साले-बहनोई के अलावा दूसरी बाइक में सवार नीबकरोरी गांव निवासी टीटू (35) और राजू राठौर घायल हो गए। ये बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। टीटू की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। अन्य तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed