{"_id":"65db86e124e8d88d6d06f8af","slug":"four-people-including-a-couple-were-injured-with-sharp-weapons-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108706-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: धारदार हथियार से दंपती सहित चार को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: धारदार हथियार से दंपती सहित चार को किया घायल
विज्ञापन
कंपिल। कार से आए दबंग लोगों ने धारदार हथियार से दंपती सहित चार लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित ने मारपीट व झुमकी छीनकर ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का दावा कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव जैदपुर निवासी वीरेंद्र सिंह के बाबा मलखान सिंह ने उसके नाम पर मकान व जमीन कर दी थी। इसको लेकर दबंगों से रंजिश चल रही है। रविवार को लगभग दो बजे गांव भागीपुर, जनपद कासगंज से नौ लोग कार से दरवाजे पर आए। यह लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसको घायल कर दिया।
बचाने आई पत्नी सोनी, मां गुड्डी देवी, ताऊ रघुवीर को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोगों के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वीरेंद्र सिंह ने नौ लोगों के खिलाफ धारदार हथियार से हमला कर पत्नी सोनी की झुमकी छीनकर ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। एसओ दिलीप कंचन ने बताया कि पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही हैै। (संवाद)